Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

लगातार बारिश से फसलें तबाह, बंगाल में आसमान छूने लगी सब्जियों की कीमतें

इसका नतीजा यह हुआ कि बाजार में आपूर्ति घट गई और कीमतें अचानक बढ़ गईं

04 Aug 2025

लगातार बारिश से फसलें तबाह, बंगाल में आसमान छूने लगी सब्जियों की कीमतें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक ओर जहां किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर इसका सीधा असर राज्यभर के बाजारों में सब्जियों की कीमतों पर पड़ा है। राजधानी कोलकाता समेत विभिन्न जिलों और शहरों में सब्जियों की कीमतें अचानक तेज़ी से बढ़ गई हैं, जिससे आम उपभोक्ता की जेब पर भार बढ़ गया है।
कोलकाता के बाजारों में कुछ दिन पहले तक 30 रूपए में बिक रही फूलगोभी अब 50 से 60 रूपए में बिक रही है। परवल की कीमत 30 से बढ़कर 50 रूपए प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, बड़ी साइज की बैंगन 100 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि कुछ दिन पहले तक इसकी कीमत 60 थी।
राज्य कार्यबल के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने रविवार रात अपने एक बयान में बताया कि लगातार बारिश से फसलें बर्बाद हुई हैं और सप्लाई चेन बाधित हुई है, जिससे कीमतों में उछाल आया है। हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि बीते दिनों में कुछ सब्जियों की कीमतें थोड़ी कम हुई हैं और राज्य सरकार की ओर से दाम स्थिर करने के प्रयास जारी हैं।
कोलकाता से लेकर बांकुड़ा और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों तक हालात लगभग एक जैसे हैं। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बीते कुछ हफ्तों से जिलों में लगातार हो रही बारिश ने खेतों में खड़ी सब्जियों की फसलों को नष्ट कर दिया है। इसका नतीजा यह हुआ कि बाजार में आपूर्ति घट गई और कीमतें अचानक बढ़ गईं।
बाजार में करेला 80 रूपए प्रति किलो में बिक रहा है, जबकि कुछ दिन पहले यह 50 रूपए में उपलब्ध था। शलगम की कीमत भी 50 से बढ़कर 80 रूपए हो गई है। खीरा 80, टमाटर 70, भिंडी 80 और हरी मिर्च 100 से 120 रूपए प्रति किलो के बीच बिक रही है।
राज्य के किसान संगठनों और सब्जी व्यापारियों की मानें तो जब तक बारिश का असर कम नहीं होता और फसल की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक दामों में स्थायी राहत की उम्मीद कम ही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में आसमान छूने लगी सब्जियों की कीमतें
इसका नतीजा यह हुआ कि बाजार में आपूर्ति घट गई और कीमतें अचानक बढ़ गईं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News